Thar पोस्ट,न्यूज। पुष्पा फ़िल्म से प्रेरित होकर लोग अवैध कार्य तस्करी करते पकड़े जा रहे है। मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद मार्ग से सामने आया है जहां पुलिस ने एक प्रमुख डेयरी ब्रांड का दूध गुजरात ले जा रहे ट्रक में छिपाकर रखी गई 36.96 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब की 290 पेटियां जब्त कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने नौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक को रोका और तलाशी के दौरान उसमें शराब की 290 पेटियां मिली, जिसकी कीमत 36.96 लाख रुपये है।शराब और ट्रक को जब्त किया।: धुर्वे ने कहा कि इन पेटियों को ट्रक में विशेष रूप से बनाए गए खांचों में छिपाया गया था। उन्होंने कहा,‘इस मामले में हमने इस ट्रक से राजस्थान के 31 वर्षीय हनुमान राम और हरियाणा के 42 वर्षीय अजीत शर्मा को गिरफ्तार किया है।’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने शराब एवं ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने कितनी बार इस तरह शराब की तस्करी की है।