Thar पोस्ट, न्यूज। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भारत पाकिस्तान सीमा पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ की बीकानेर रेंज ने भारतीय गांव 23 केडी की रोही में पाकिस्तानी तस्करों को दबोचा है। जिनसे अब अलग-अलग जांच एजेंसियां पूछताछ करेगी। फिलहाल दोनों को रावला पुलिस के हवाले किया गया है।बीएसएफ की सामान्य शाखा (जी ब्रांच) व पुलिस की विशेष सूचना के आधार पर दो मई की मध्य रात्रि में भारत पाक सीमा के पास भारतीय गांव 23 केडी की रोही में पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह तस्कर रात को खराब मौसम का फायदा उठाकर बार्डर के पास पहुंच गए थे और वर्चुअल कॉल के जरिए उस जगह की लोकेशन भेजने में लगे थे, ताकि ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों हीरोइन की तस्करी की जा सके। विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ जी ब्रांच और पुलिस ने गांव 23 केडी मे संयुक्त नाकाबंदी कर रखी थी।