Thar पोस्ट न्यूज। आने वाले दिनों में देश मे बड़े राजनीतिक विस्फोट होंगे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने एक बयान देकर महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल सा ला दिया है। सुले ने कहा है कि आने वाले 15 दिनों में दो बड़े राजनीतिक विस्फोट होने वाले हैं। इनमे एक विस्फोट दिल्ली और दूसरा महाराष्ट्र में होगा। ये विस्फोट कैसे होने वाले हैं, इसके बारे में उन्होंने नहीं बताया है। सुले का ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब अजित पवार के बीजेपी में जाने के कयास लगाए जा रहे है महाविकास आघाड़ी के सूत्रों ने दावा किया है कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी के 13 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। यह सभी विधायक बीजेपी ज्वाइन करने का विचार कर रहे हैं। इन विधायकों पर एनसीपी छोड़ने के लिए दबाव डाला जा रहा है। सूत्रों ने कहा था कि शरद पवार ने इन विधायकों को मनाने की कोशिश की लेकिन अबतक बात बन नहीं पाई ।