Thar पोस्ट। चर्चित माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है। अतीक और उसके भाई को किसने गोली मारी है, ये बात अभी साफ नहीं हुई है। इस गोलीबारी में अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई है। इससे पहले अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। ये घटना प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास हुई है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों ने अतीक के सिर से सटाकर गन चलाई है। पुलिस ने 3 हमलावरों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर नकली मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे थे।