ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230409 094409 विदेशी महिला घायल, कांच के टुकड़ों में फंसी Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जैसलमेर एक ऐसा पर्यटन डेस्टिनेशन है जहाँ प्रदूषण नहीं है हादसे भी कम ही होते है। लेकिन फ्रांस की एक महिला घायल हो गई है। जानकारी के मुताबिक पर्यटन स्थल व सन सेंट पाइंट के नाम से पहचाने जाने वाली पर्यटन स्थल सूली डूंगर पर घूमने आई एक विदेशी महिला घायल हो गई। सूली डूंगर पर शराबियों ने शराब पीने के बाद बोतलें वहीं फैंक दी। जब फ्रांस निवासी महिला सैलानी फरीदा वहां घूमने आई तो पांव में कांच के टूकड़े घूस जाने से वह घायल हो गई। सन सेट पाइंट पर ही 35 वर्षीय फरीदा ने पैर में लगे कांच के टुकड़े को दिखाते हुए एक वीडियो बनाया और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व रख-रखाव की हकीकत बयां करते हुए नाराजगी जताई। सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में फरीदा ने कहा है कि वह घूमने आई थी। सन सेंट पॉइन्ट पर बीयर की बोतलों के बिखरे कांच के कारण उसका पैर जख्मी हो गया, जिससे खून बह रहा है। उसने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बेहतर पर्यटन स्थल हैं और यहां पर बोतलें तोडकऱ फेंक देना निराशाजनक है। यह सब कचरा पात्र में फैंकना चाहिए।


Share This News