Thar पोस्ट, न्यूज। भारतीय समाज तेज़ी से बदल रहा है। यूरोपीय संस्कृति की तरह मर्जी से जीने की वृत्ति के चलते समाज खोखला हो रहा है। कर्नाटक के हावेरी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 17 वर्षीय लड़की ने रील बनाने के चक्कर में अपने मंगेतर के गले पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर लहुलूहान कर दिया। लड़की को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है और पीड़ित युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पीड़ित युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित युवक का नाम देवेंद्र गौड़ा है। आगे की जांच पुलिस हर एक एंगल से कर रही है।घटना रानीबेन्नूर शहर की है। जहां पर लड़की ने अपने मंगेतर को मिलने के बहाने एक पार्क में बुलाया। उसने अपने मंगेतर से कहा कि वह उसे एक गिफ्ट देना चाहती है। गिफ्ट देने के बहाने लड़की ने देवेन्द्र गौड़ा के हाथ बांध दिए और उसे अपनी आंखें बंद करने को कहा। लड़के ने जैसे ही आंखें बंद की लड़की ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी जान लेने की कोशिश की। लड़की की सगाई 3 मार्च को देवेंद्र गौड़ा से हुई थी लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि वह किसी दूसरे लड़के से प्यार करती थी। वह देवेन्द्र से शादी नहीं करना चाहती थी। जिसके लिए उसने यह खूनी खेल की साजिश रची। वहीं देवेन्द्र गौड़ा के माता-पिता ने हलगेरी थाने में लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आगे जांच कर रही है।