Thar पोस्ट, न्यूज। इंडिया में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। देश मे करीब चार महीने बाद कोरोना के 700 से अधिक मामले दर्ज किए. ऐसे में भारत में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4,623 हो गई है. वैज्ञानिकों का मानना है कि पिछले कुछ दिनों में भारत में कोरोना वायरस के मामलों में हालिया उछाल के पीछे कोविड-19 XBB वैरिएंट का वंशज XBB 1.16 हो सकता है।कई देशों में पाए जाने के बाद पिछले कुछ हफ्तों में भारत में भी इसके मामले सामने आए हैं. भारत के अलावा चीन, सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य सहित विभिन्न देशों में भी यह वैरिएंट तेजी से फैला है. TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 के इस वैरिएंट से नई लहर की आशंका बढ़ सकती है।कोविड वैरिएंट्स पर नजर रखने वाले एक इंटरनेशनल प्लेटफफॉर्म के मुताबिक, भारत में अभी कोरोना के XBB 1.16 वैरिएंट मामलों के मामलों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 48, सिंगापुर और अमेरिका में क्रमशः 14 और 15 मामले XBB 1.16 वैरिएंट के हैं।देश के छह राज्यों में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ रहे हैं. इस बात से चिंतित केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने छह राज्यों को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में कहा गया है कि पिछले कुछ महीने में कोविड के केस में कमी आई थी, लेकिन पिछले एक हफ्ते से केस में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जिन छह राज्यों को चिट्ठी लिखी गई है, उसमें महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक शामिल हैं।