ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230206 112233 भूकम्प से भीषण तबाही, 200 से अधिक मरे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। भूकम्प ने आज तुर्की के 200 से अधिक लोगों को मौत की नींद में सुला दिया। तुर्की में आज सुबह बेहद शक्तिशाली भूकंप आया है। भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 4:17 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 आंकी गई। तुर्की के दक्षिण में गाजियानटेप के पास आया यह भूकंप कितना विनाशकारी था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 थी। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जिओ साइंस GFZ के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 18 किलोमीटर नीचे था। भूकंप से तुर्की के दक्षिण पूर्वी इलाके और सीरिया में भी भारी क्षति की खबरें हैं। न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार दोनों देशों में भूकंप से करीब 200 लोगों के मरने की खबर है। बॉर्डर पर दोनों देशों के इलाकों में भारी तबाही की खबरें हैं। मध्य तुर्की में सोमवार तड़के 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद एक और तेज भूकंप आया। जानकारी के अनुसार पहले भूकंप के बाद करीब 10 मिनट बाद फिर 6.7 तीव्रता का तेज भूकंप आया। जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक कई इमारतें इस शक्तिशाली भूकंप के कारण ध्वस्त हो गईं। सेन्लिउर्फा शहर के मेयर ने बताया कि शक्तिशाली भूकंप की वजह से 16 इमारतें भरभराकर गिर गईं। भूकंप के झटके लेबनान, सीरिया में भी महसूस किए गए। सीरिया में अलेप्पो और हमा शहर से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। सिविल डिफेंस के मुताबिक, सीरिया में तुर्की से लगे इलाकों में कई इमारतें गिर गईं। सीरिया की राजधानी दमिश्क में भी भूकंप के झटकों के बाद लोग सड़कों पर आ गए। लेबनान में करीब 40 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।


Share This News