ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
FB IMG 1675592024787 बीकानेर : तीन इरानी युवक गिरफ्तार, 8 देशों की करेंसी जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिला पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 3 ईरानी युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 अलग-अलग देशों की करेंसी बरामद की है। इस वारदात से खलबली मच गई है। इनमें से एक युवक की तबीयत खराब होने पर उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पुलिस के पहरे में इलाज जारी है। जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के अनुसार ये तीनों युवक बीकानेर के एक होटल में ठहरे हुए थे। जहां से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। युवक एक फेक आईडी होटल में रूके हुए थे। इनके कब्जे से फर्जी आईडी, अलग-अलग देशों की करेंसी के साथ नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है। ये तीनों हाथ की सफाई के साथ लोगों व व्यापारियों के साथ चिट कर रहे थे। नापासर में एक व्यक्ति से चिट कर हजारों रुपये समेट फरार हो गये थे। मामला सामने आने पर पुलिस जब सक्रिय हुई, तीनों जनों तक पहुंची।
बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक एक ट्यूरिस्ट वीजा पर घूमने के लिए आये थे। जिनका वीजा तीन माह पहले ही खत्म हो चुका है। जो कि गंभीर बात है। इसकी सूचना ऊपर तक दी गई है। ऐसे में इन तीनों युवकों से संयुक्त पूछताछ भी हो सकती है।


Share This News