ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220804 125654 9 कोरोना का विश्व में ऐसे फैल रहा है जाल, वैरिएंट की डबल मार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक बार फिर कोरोना पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। चीन में जहां ओमीक्रोन का BF.7 वेरिएंट नई लहर की वजह बना हुआ है तो वहीं अमेरिका में XBB.1.5 के मामले बढ़ रहे हैं। यूएस सीडीसी (U.S. Centers for Disease Control and Prevention) के सामने आए डेटा के अनुसार, अमेरिका में 40 फीसदी मामलों की वजह XBB.1.5 वेरिएंट है। कई पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चीन में बढ़ते कोविड मामलों को लेकर चिंता जाहिर की है। लेकिन संक्रामक रोग विशेषज्ञ XBB.1.5 के बारे में चिंतित हैं।न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के साथ अपनी बातचीत में यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ माइकल ओस्टरहोम ने कहा, ‘वास्तव में, मौजूदा समय में सबसे खतरनाक वेरिएंट जिसका दुनिया सामना कर रही है, XBB है।’ 31 दिसंबर को समाप्त होने वाले हफ्ते में BA.2 वेरिएंट, XBB और XBB.1.5 के केस देश के कुल मामलों का 44.1 फीसदी थे। XBB वेरिएंट सिंगापुर सहित एशिया के कुछ हिस्सों में भी फैल रहा है।


Share This News