Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। 1971 के युद्ध में असाधारण पराक्रम दिखाने वाले भैरों सिंह राठौड़ ने AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली है. उन्हें दोबारा तबीयत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर लिया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस पर स्वास्थ्य बिगड़ने पर भैरों सिंह राठौड़ से के पुत्र सवाई सिंह से फीडबैक लिया था. उन्होंने भैरों सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कमाना की थी. भैरों सिंह ने भारत और पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लिया था. 1971 में युद्ध के दौरान भैरों सिंह लोंगेवाला में पोस्टेड थे. लोंगेवाला युद्ध में भारतीय जवानों के शौर्य और पराक्रम के किस्सों की सिर्फ भारत में नहीं विश्व में काफी चर्चा होती रहती है. अमेरिका से एक दल ने आकर लोंगे वाला युद्ध का अध्ययन किया था क्योंकि विश्व में युद्ध के इतिहास में डेजर्ट बार में भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया वह अद्भुत था. अमेरिका के आधुनिक टैंकों से सजी पाकिस्तान की सेना की टुकड़ी को लोंगेवाला पोस्ट पर तैनात मुट्ठी पर जवानों ने परास्त कर दिया था. भैंरो सिंह जोधपुर के सोलकिया तला के रहने वाले है और 1987 में बीएसएफ से रिटायर हुए थे. पिछले साल दिसंबर में जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसलमेर में बॉर्डर दौरे पर आए थे तब अमित शाह ने भैरो सिंह से मुलाकात की थी.