ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20221208 132708 दूल्हे ने दो सगी बहिनों से शादी की, वायरल, अब मामला दर्ज Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक दूल्हे द्वारा दो बहिनों से शादी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मुंबई की जुड़वा बहनों ने एक ही दूल्हे से शादी कर ली है. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों दूल्हे को माला पहनाती नजर आ रही हैं. यह शादी मालशीरास तहसील में हुई. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस में इसकी शिकायक की गई है. एसपी सोलापुर शिरीष सरदेशपांडे ने बताया कि शख्स का नाम अतुल अवताड़े है जिसकी शादी दो दिसंबर को हुई थी.पुलिस ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 494 (पति या पत्नी के जीवनकाल में फिर से शादी करना) के तहत गैर-संज्ञेय (एनसी) अपराध अकलुज पुलिस स्टेशन में दूल्हे के खिलाफ दर्ज किया गया है। जानकारी में रहे कि भारतीय कानून ने लिव इन रिलेशनशिप को मान्यता दे रखी है लेकिन पति या पत्नी के रहते दूसरी शादी या एक से अधिक विवाह को मान्यता नहीं देता। इसे देखते हुए दूल्हा अब कानून के दायरे में है।


Share This News