Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल का कहना है कि सरकार की ओर से सिविल एयरपोर्ट का विस्तार करने के लिए भारतीय विमान पतन प्राधिकरण को जमीन उपलब्ध कराने की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। जल्दी ही बीकानेर की जनता और व्यापारियों की लंबे समय सिविल एयरपोर्ट विस्तार की मांग पूरी होगी जो डेवलपमेंट के लिए जरूरी है। बीकानेर समिट के दौरान भी बड़े उद्योगपतियों ने कनेक्टिविटी की सबसे बड़ी समस्या बताई थी।नाल में सिविल एयरपोर्ट का विस्तार करने के लिए निरस्त की गई 23.83 हेक्टेयर जमीन फिर से बहाल होगी। राजस्थान सरकार की ओर से भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को जमीन देने पर सैद्वांतिक रूप से सहमति दे दी गई है। अब जमीन का डायवर्जन होगा और एयरपोर्ट विस्तार की डीपीआर बनेगी, जिस पर 4.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य सरकार ने नालबड़ी गांव में सिविल एयरपोर्ट विस्तार के लिए दी गई 24.25 हेक्टेयर जमीन का आवंटन वर्ष-19 में निरस्त कर दिया था।