ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201010 200110 बड़ी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर आई यह खबर Rajasthan News Portal देश, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा निर्णय किया गया है। योगी को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया गया है। यूपी कैबिनेट ने तय किया है कि मुुख्यमंत्री योगी सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जाए। इसके अनुसार सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान उनकी फ्लीट और ज्यादा सुरक्षित होगी और कोई भी इसे भेद नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा अनुमोदित ग्रीन बुक के निर्देशों के क्रम में उनकी सुरक्षा फ्लीट की संरचना तय की हुई है। कैबिनेट ने वर्तमान संरचना क्रम में परिवर्तन करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा का आडिट किए जाने पर इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री को आतंकी हमले खतरे की आशंका को देखते हुए उनकी सुरक्षा की समय-समय पर समीक्षा की जाती रही है पिछले दिनों लोक भवन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के शीशे बुलेट प्रूफ करने का फैसला लिया गया था। यह सुरक्षा प्लान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सुझाव पर तैयार किया गया था। इसी तरह गोरखनाथ मंदिर स्थित उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था भी और पुख्ता की गई है। वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। साथ ही बैरियर भी बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा मंदिर और परिसर में स्थित योगी आदित्यनाथ के आवास की सुरक्षा और पुख्ता हो गई है।


Share This News