Thar पोस्ट न्यूज। डेंगू का तांडव जारी है। डेंगू ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहर बरपाया हुआ है। प्रयागराज, वाराणसी जैसे जिले इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन सब के बीच योगी सरकार ने इस घातक बीमारी से स्कूली छात्रों को बचाने के लिए एक अनोखी तरकीब सोची है। यह तरकीब 90 फीसदी कारगर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य भर के स्कूली छात्रों को ‘फुल शर्ट और पैंट’ पहनने का निर्देश दिया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर छात्रों को इस घातक बीमारी से बचाव के उपाय करने को कहा है।