ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20220710 101321 कोरोना : 8 लाख लोग फिर से घरों में कैद, लॉकडाउन Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। विश्व में कोरोना महामारी गई नहीं है। ताज़ा जानकारी के अनुसार चीन के वुहान शहर में तीन साल बाद फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है। वुहान में कोरोना वायरस का दुनिया का पहला मामला सामने आया था। इस हफ्ते वुहान में कोरोना के 20 से 25 नए मामले दर्ज हुए हैं। 2019 में भी कोरोना का पहला केस मिलने के बाद वुहान में लॉकडाउन लगाया गया था। अब एक बार फिर कई मामले सामने आए हैं, इसलिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस सप्ताह वुहान में कोरोना के 20 से 25 नए मामले सामने आए हैं, हालांकि इस महामारी के पूर्व अनुभवों को देखते हुए यह संख्या मामूली है, लेकिन चीन में जीरो कोविड नीति लागू है, इसलिए वहां तुरंत काबू करने के लिए लॉकडाउन व अन्य सख्त इंतजाम किए जाते हैं। जीरो कोविड नीति के तहत एक भी कोरोना संक्रमित मिलने पर पूरे इलाके में लॉकडाउन कर दिया जाता है। वुहान में ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों की इमारतों को सील किया गया है। चीन में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है।तीसरे दिन भी 1,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए। बीते दो सप्ताह में वुहान में 240 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसलिए इस जिले के आठ लाख से ज्यादा लोगों को 30 अक्तूबर तक  घरों में ही रहने का आदेश दिया है।


Share This News