ताजा खबरे
बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान मेंमौसम फिर पलटेगा, बारिश का पूर्वानुमान
IMG 20220729 095535 लड़की का वीडियो बनाकर शेयर करने वाला आरोपी गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पड़ोस के जिले की खबर। यहाँ लड़की के साथ रेप कर वीडियो बनाने और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने वाला आरोपी नागौर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी वारदात के बाद दो महीने से फरार था। पुलिस ने उसे गुजरात से दबोच लिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए नागौर पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक लड़की को बदनाम करना चाहता था। इसलिए उसने रेप करते वक्त वीडियो बना लिए और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए थे। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने दबिश दी। तब तक आरोपी राजस्थान से बाहर निकल चुका था। पुलिस ने तलाश की आरोपी का सुराग गुजरात के भावनगर में लगा। पुलिस ने भावनगर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त को पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि 26 साल के महेंद्र पुत्र भींयाराम जाट ने उसके साथ रेप किया और अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


Share This News