ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201004 005550 5 रेल: 92 साल पुरानी गोल्‍डन टेंपल मेल के पारंपरिक रैक्‍स को बदला Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। भारतीय रेलवे का नया कारनामा।  रेलवे ने 92 साल पुरानी गोल्‍डन टेंपल मेल के पारंपरिक रैक्‍स को आधुनिक एलएचबी रैक्‍स से तब्‍दील कर नया कारनामा कर डाला है। आजादी से पहले इस ट्रेन को फ्रंटियर मेल के नाम से पहचाना जाता था। रेलवे ने महात्‍मा गांधी की 151वीं जयंती के मौके पर गोल्‍डन टेंपल मेल के 92 गौरवशाली वर्षों की यात्रा को याद किया। बंटवारे से पहले फ्रंटियर मेल वर्तमान पाकिस्‍तान के पेशावर शहर  तक जाती थी। फ्रंटियर मेल से जुड़ी हैं ऐतिहासिक यादें। अब इसमें होंगे 22 कोच। इस बारे में
रेलवे का कहना है कि फ्रंटियर मेल ब्रिटिश इंडिया की सबसे प्रतिष्ठित ट्रेनों में शामिल थी इस ट्रेन के साथ कई ऐतिहासिक यादें जुड़ी हुई हैं। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी ने दांडी यात्रा  समेत कई मौकों पर फ्रंटियर मेल से सफर किया था। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस समय स्‍पेशल ट्रेन के तौर पर चलाई जा रही ट्रेन संख्‍या12903/12904 के चारों कंवेंशनल रैक्‍स बदल दिए गए हैं। अब इसमें 22 बोगियां होंगी, जिनमें फर्स्‍ट क्‍लास, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्‍लीपर, सेकेंड क्‍लास और एक पैंट्री कार शामिल है। एलएचबी रैक्‍स से ना सिर्फ पैसेंजर्स को ज्‍यादा आरामदायक सफर का लुत्‍फ मिलेगा बल्कि ये ज्‍यादा सुरक्षित  भी होगा।


Share This News