


Thar पोस्ट, न्यूज। दुनिया अनेक रंगों से भरी हुई है। ये रंग, जीवन में नए उत्साह का संचार करते हैं। यदि आप पर टमाटरों की बौछार हो तो आप इसे क्या कहेंगे। लेकिन स्पेन में ऐसा होता है। स्पेन में ला टोमाटीना फेस्टिवल मनाया गया। यह 75वा फेस्टो आयोजन था। जिसमे हज़ारों लोग शामिल हुए। कोरोना के चलते यह 2 वर्ष से बंद था। इस बार हुए फेस्टीवल को देखते हुए इसके प्रति खास उत्साह देखा गया। लोगों ने जमकर टमाटरों की होली खेली। महिलाएं व पुरुष टमाटरों के रंग में रंग गए। स्पेन अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों और खेल आयोजनों के लिए मशहूर है। स्पेन बुल फाइटिंग खेल व उन्मुक्त जीवन शैली के लिए भी जाता है। विश्व के अनेक देशों के पर्यटकों के लिए स्पेन का विशेष आकर्षण है।







