ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220719 120521 यह पक्षी कभी जमीन पर पैर नहीं रखता, प्यास भी पेड़ों से ही बुझती है Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पक्षियो की दुनिया भी विचित्र है। इस पृथ्वी पर सर्वाधिक जनसंख्या भी पक्षियों की है। आज जिक्र ऐसे पक्षी का जो कभी भी अपने पैर जमीन पर नही रखता। यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। खास बात यह है कि इस पक्षी को आप भारत में भी देख सकते हैं।

पेड़ों पर ही रहना पसंद करते हैं

महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पक्षी ‘हरियल’ एक ऐसा पक्षी है, जो अपना पैर कभी भी धरती पर नहीं रखता है। इसे ऊंचे-ऊंचे पेड़ वाले जंगल काफी पसंद हैं। यह अक्सर अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड़ पर बनाते हैं। इस पक्षी की एक और खास बात यह है कि ये हमेशा झुंड में ही पाये जाते हैं। हरियाल पक्षी के बारे में कहा जाता है कि यह अपने पूरे जीवन में कभी भी जमीन पर पैर नहीं रखता है, क्योंकि ये पक्षी वृक्षवासी होते हैं और अक्सर पेड़ों पर ही रहना पसंद करते हैं।

वैज्ञानिक नाम यह

पीले पैर और कबूतर की तरह दिखने वाले हरियल का आकार 29 से 33 सेमी के बीच होता है। पूंछ की लंबाई 8 से 10 सेमी के बीच होती है। हरियल का वजन 225 से 260 ग्राम के बीच होता है। पक्षी की गर्दन सुनहरे पीले रंग का होता है। वे सोशल बर्ड कहलाते हैं और झुंड में रहना पसंद करते हैं। इनके प्रजनन का मौसम मार्च से जून के बीच होता है। इसका वैज्ञानिक नाम Treron Phoenicoptera है।

प्यास भी पेड़ों पर ही है बुझती

हरियल का मुख्य आहार पेड़ों के पत्ते, फल आदि हैं, इसके अतिरिक्त फूलों की कलियाँ, छोटे पौधे के अंकुर, बीज, अनाज के दाने भी इसके आहार में शामिल है। ये पीपल से लेकर बड़, गूलर, अंजीर के पेड़ों के पत्ते खाता है। बेर, चिरौंजी जामुन के फल इसे बहुत पसंद होते हैं। इसकी पानी की आवश्यकता पेड़ों के फल और पत्तियों पर जमी ओंस से पूरी हो जाती हैं। इसकी आहार संबंधी समस्त आवश्यकतायें पेड़ों पर ही पूरी हो जाती हैं, स्वभाव से ये शर्मीला होता है और इंसान को देखते ही चुप्पी साध लेता है। अपने घोंसले भी ये ऊंचे-ऊंचे पेड़ों की शाखाओं पर बनाते हैं।

इन देशों में भी पाया जाता है

हरियल पक्षी मुख्यतः भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाने वाला पक्षी है। यह पक्षी भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बर्मा, नेपाल, बांग्लादेश के अतिरिक्त कंबोडिया, चीन में भी पाया जाता है। भारत में यह उत्तरी-पश्चिम रेगिस्तानी क्षेत्र को छोड़कर संपूर्ण भारत में पाए जाते हैं। भारत में हिमालय से लेकर कन्या कुमारी तक और राजस्थान से लेकर पूर्व में असम तक पाए जाते हैं। हरियल पक्षी महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी है। किंतु यह उत्तर प्रदेश में बहुतायत में पाया जाता है।


Share This News