ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220527 194749 कांग्रेस व बीजेपी में तनातनी या राजनीतिक दांवपेंच ? महापौर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से राजनीति में उबाल! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़ (जितेंद्र व्यास)। बीकानेर नगर निगम इन दिनों राजनीति का मंच बन गया है। कांग्रेस और बीजेपी के आला महारथी अपने तरकशों से तीर निकाल कर एक दूसरे पर चला रहे है। एक दूसरे को नीचा दिखाने में भी कोई गुरेज नहीं कर रहे। जनता से जुड़ी समस्याएं गर्त में है। निगम आयुक्त खुले तौर पर महापौर व पार्षदों को चेतावनी दे रहे है तो महापौर व पार्षद भी अपने मोर्चे पर डटे हुए हैं। अब मामला बीजेपी व कांग्रेस के आला नेताओं की प्रेस्टीज तक जा पहुंचा है। कोई झुकने के लिए तैयार नहीं है। आज ईगो और बौखलाहट का पारा उच्च स्तर तक जा पहुंचा और इसकी बानगी भी देखने को मिली। नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने आज दोपहर गांधी कॉलोनी में प्रेस वार्ता की। महापौर ने पत्रकार वार्ता में तीखे तेवर में कहा कि आज निगम में असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक तरीके से साधारण सभा बुलाई गई। इस बारे में महापौर से चर्चा तक नहीं हुई। महापौर ने कहा कि भ्रस्टाचार के आरोपों में लिप्त स्वछता निरीक्षक को स्वास्थ्य अधिकारी का कार्य भार बगैर महापौर की सहमति के दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में मंत्री व उनका भतीजे के कहे अनुसार आयुक्त काम कर रहे हैं। केवल ढाई साल में निगम में 13 आयुक्त बदले गए हैं। निगम में कामकाज में दखल बर्दाश्त नहीं होगा। महापौर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि सरकार ने निलंबन कर दिया फिर भी वह जनता के लिए संघर्ष करेंगी।

img 20220527 1549138747964000738098 कांग्रेस व बीजेपी में तनातनी या राजनीतिक दांवपेंच ? महापौर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से राजनीति में उबाल! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News