ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
WhatsApp Image 2020 09 17 at 5.54.28 PM 1 स्विट्जरलैंड में बीकानेर की बेटी ने बढ़ाया मान Rajasthan News Portal देश, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर मूल की रश्मि-राय रावत ने स्विट्जलैंड की सेंट गालेन यूनिवर्सिटी से शोध उपाधि हासिल की है। सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के अधीक्षण अभियंता पद से सेवानिवृत्त सुरेंद्र एस.राय व समाजसेविका सुषमा राय की पुत्री रश्मि राय-रावत को यह उपाधि 14 सितंबर 2020 को यूनिवर्सिटी के ऑडिमैक्स में सेंट गालेन यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेंट प्रो.डाक्टर बर्नहार्ड एन्हजेलर ने प्रदान की। कोरोना की एडवायजरी के तहत चले इस कार्यक्रम में रश्मि एक मात्र भारतीय महिला थीं, जिन्हें यह उपाधि मिली है। पिछले 18 साल से रश्मि पति प्रेमसिंह रावत के साथ स्विट्जरलैंड में रह रहीं हैं।  
रश्मि के पिता सुरेंद्र एस.राय ने बताया कि बीकानेर के सोफिया स्कूल और फिर जैन गल्र्स कॉलेज में पढऩे के बाद रश्मि 2002 में स्विटजरलैंड गईं, जहां इंटरनेशनल ट्यूरिज्म मैनेजमेट कोर्स में पीजी डिप्लोमा किया और बाद में ‘रिवाइवल ऑफ लॉ-टेक ट्रेडिशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ इंडिया : ए डायनेमिक कैपीबलिटी एप्रोचÓ विषय पर शोध किया। प्रो.ली चोय चोंग और प्रो.नरेंद्र एम.अग्रवाल के निर्देशन में यह शोधकार्य संपन्न हुआ। डॉक्टरेट की उपाधि मिलने से रश्मि के ससुराल नसीराबाद में भी उत्सव का माहौल है। रश्मि के ससुर रामपाल रावत व सास कमला देवी ने भी उपाधि मिलने पर खुशी जताई है।


Share This News