ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20220121 224708 जैसलमेर के लाठी में आधा दर्जन कुरंजा मरने से खलबली Rajasthan News Portal इतिहास/ रोचक किस्से
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। जैसलमेर में अनेक कुरंजा पक्षियों के मारे जाने की खबर है। यहाँ के लाठी क्षेत्र में आज आधा दर्जन कुरजां के शव मिलने से खलबली मच गई है। लाठी इलाके के डेलासर गांव के पास कोजेरी नाडी के पास अलग-अलग बिखरे पड़े कुरजां के शवों को वन्य जीव प्रेमियों ने देखा है. वन्य जीव प्रेमियों ने मृत मिले पक्षियों की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी है. वन्य जीव प्रेमियों का कहना है कि पक्षियों में बर्ड फ्लू या फूड प्वाइजनिंग होने की अनुमान है. इसी कारण इन की मौत हुई है. वहीं वन विभाग द्वारा जांच के बाद ही विदेशी पक्षियों की मौत की वजह के बारे में पता चल सकेगा।

वन्य जीव प्रेमी राधेश्याम पेमानी ने जानकरी देते बताया कि आज सुबह डेलासर गांव के पास कोजेरी नाडी के क्षेत्र में 10 से भी ज्यादा कुरजा पक्षियों के शव पड़े मिले. एक साथ इतने पक्षियों के शव देखकर वे चौंक गए. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी.कुछ दिन पूर्व जोधपुर के आस-पास के क्षेत्र में भी कुरजा के शव मिले थे. अनुमान जताया जा रहा है कि इनकी मौत खेत में यूरिया आदि खाने से हुई होगी. अगर ऐसा नहीं है तो फिर बर्ड फ्लू से भी मौत हो सकती है. उन्होंने कहा कि वन विभाग को सूचित कर दिया गया है. अब जांच के बाद ही खुलासा होगा. इतने सारे पक्षियों की एक साथ मौत से वन्य जीव प्रेमियों और वन्य जीव विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है. 


Share This News