ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220110 191428 17 शिक्षा निदेशक को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान आज शिक्षा निदेशक कानाराम से मिला और संघ राजस्थान -बीकानेर के 11 सूत्रीय मांगपत्र पर विस्तृत वार्ता को लेकर तिथि निर्धारित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य की अगुआई में प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा निदेशक से तिथि के साथ स्थान एवं समय भी निर्धारित करने का आग्रह किया। साथ ही संस्थापन अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के की डीपीसी एवं पदस्थापन आदेश जारी करने पर धन्यवाद दिया।
प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक द्वारा अवगत कराया गया है कि 11 सूत्रीय मांगों पर विभाग स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही शेष मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। संघ संस्थापक मदनमोहन व्यास ने सभी पदोन्नत साथियों को शुभकामनाएं दी हैं। कमल नारायण आचार्य ने बताया कि पदोन्नति पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों के पदस्थापन आदेश शीघ्र ही जारी करने की मांग भी की गई है ।विष्णु दत्त पुरोहित प्रदेश परामर्शक, गिरिराज हर्ष प्रदेश महामंत्री , राजेश व्यास प्रदेश संरक्षक एवं नवरतन जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा शिक्षा मंत्री डा बी डी कल्ला को 11सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने पर हार्दिक आभार जताया है ।


Share This News