ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20220114 122607 विचित्र-लेकिन सत्य : इस पत्थर से जम जाता है दही ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। राजस्थान का नाम जेहन में आते है यहाँ के किले, हवेलियां, मिट्टी के दूर तक फैले खूबसूरत धोरों के नजारे आपकी आखों के सामने उतराने लगते है। राजस्थान अपने आप मे विचित्रताओं को समेटे हुए है। इन्ही में शामिल है एक ऐसा पत्थर जो दूध को दही में बदल देता है। राजस्थान के जैसलमेर जिले में है हाबुरिया गाँव। जैसलमेर मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर है हाबुरिया गांव। इसका दूसरा नाम पूनमनगर भी है। यहां हाबुरिया नामक पत्थर से बने बर्तन मिलते है। जिसे दही जमाने मे काम लिया जाता है। पत्थर के संपर्क में आते ही दूध धीरे-धीरे दही बनने लगता है। दही भी मक्खन की तरह। यहां के लोग इसी विधि से दही जमाते हैं। गुणात्मक दृष्टि से भी यह दही बेहतर है। अनेक देशी-विदेशी सैलानी भी इस पत्थर से बने बर्तन को अपने साथ ले जाते है। विशेषज्ञों का मानना है कि सदियों पहले यहाँ समुंदर हुआ करता था। धीरे धीरे समुंदरी पदार्थ मिट्टी में दबकर पत्थर बन गए। जैसलमेरी पत्थर एक तरह की मिट्टी ही है। जो भूमि में सदियों तक दबने के बाद पत्थर बन गई। हाबूर गाँव मे मिलने वाले पत्थर के संपर्क में आने के बाद दूध दही में बदल जाता है।

img 20220114 1226078780067978048180972 विचित्र-लेकिन सत्य : इस पत्थर से जम जाता है दही ? Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News