ताजा खबरे
IMG 20211106 100016 15 गैस गीज़र में सावधानी बरतें, अन्यथा हो सकता है हादसा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। गैस गीज़र का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। रानी बाजार में रहने वाले मोहित कोचर पुत्र महेन्द्र कोचर की मौत हो गई। कोटगेट थाने के बस इंस्पेक्टर राजेन्द्र लेघा ने बताया कि मोहित अपने घर में बने बाथरु में नहा रहा था तभी गैस गीजर से गैस रिसव हो गई जिससे वह बेहोश हो गया। काफी देर होने पर जब परिजनों ने देखा कि मोहित ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा खोला तो देखा कि मोहित बेहोश पड़ा था परिजन तुरंत उसे पीबीएम लेकर गये जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है मोहित बीकानेर के कोचरों के चौक में रहने वाले है और मोहित इंजीनियरिंग का छात्र था वहीं परिजनों की बड़ा बाजार में किराणा की दुकान भी है। बिजली वाले गीजर में भी सावधानी जरूरी है।


Share This News