ताजा खबरे
देश -दुनिया बंगाल, पंजाब900 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में पूर्व जलदाय मंत्री गिरफ्तार, ACB की कार्रवाईबीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्याकल होगा डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटनकेसरिया हनुमान मंदिर के 82वें स्थापना दिवस पर श्री रामकथा महोत्सवनिःशुल्क नशा मुक्ति शिविर : वरदान हॉस्पिटल में कलउद्योगपति डागा को पत्नी शोकजिला अस्पताल में बनेंगे स्त्री और प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम और 4 कॉटेजबीकानेर संभाग: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हाई-अलर्ट, इतने किमी तक लॉक डाउन जैसी स्थितिजिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप
IMG 20210913 125528 12 बीकानेर में सोमवार से चिकित्सक करेंगे बहिष्कार, रात 8 बजे से आंदोलन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। पीबीएम : बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से जुड़े पीबीएम अस्पताल में सभी रेजीडेंट्स हड़ताल पर चले जाएंगे। अब तक इमरजेंसी सेवाओं में रेजीडेंट डॉक्टर्स सेवाएं दे रहे थे लेकिन सोमवार की शाम आठ बजे बाद व्यवस्थाएं पूरी तरह ठप हो जाएगी। बता दें कि सात दिन से आंदोलन कर रहे इन डॉक्टर्स की मांगों पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऑल रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की बीकानेर इकाई के अध्यक्ष डॉ. महिपाल नेहरा ने को बताया कि लगातार 7 दिन से आन्दोलनरत रेजीडेंट डॉक्टर्स की बात पर सरकार गौर नहीं कर रही है। ऐसे में आल रेजीडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ने रविवार को ऑनलाइन जनरल बॉडी मीटिंग में सोमवार रात 8 बजे से संपूर्ण कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार को अपनी आठ सुत्रीय मांगों का ज्ञापन देने के 4 दिन बाद भी हेल्थ डिपार्टमेंट की इसमें कोई दिलचस्पी नही है। ऐसे में निराश और आक्रोशित रेजीडेंट डॉक्टर्स ने ये फैसला लिया है। रेजीडेंट डॉक्टर्स लगातार 7 दिन से चरणबद्ध क्रम में विभिन्न तरीकों से अपनी मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे है।


Share This News