ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20210913 125528 10 जिला कलेक्टर ने किया सोनोग्राफी केंद्र का औचक निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिला कलेक्टर तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट के जिला समुचित प्राधिकारी नमित मेहता ने रविवार को शार्दुल कॉलोनी स्थित मारवाड़ हॉस्पिटल में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकृत सोनोग्राफी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने संस्थान पर पीसीपीएनडीटी एक्ट की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा नवंबर और दिसंबर माह के फॉर्म एफ का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भ समापन अधिनियम (एमटीपी) के तहत पंजीकृत इस संस्थान के समूचे रिकॉर्ड का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा एफ फॉर्म पूर्ण सावधानी से भरा जाए। इसमें किसी प्रकार की कमी रखना संज्ञेय अपराध है। साथ ही गर्भवती महिलाओं के रिकॉर्ड संधारित करने वाले रजिस्टर को भी अपडेट रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्थान पर मुखबिर योजना से संबंधित बोर्ड भी लगाया जाए। संस्थान द्वारा बिना आईडी अथवा बिना रेफरल किसी की सोनोग्राफी नहीं की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा पाए जाने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिले के सोनोग्राफी केंद्रों के नॉर्म्स के अनुरूप निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में कोविड डेडिकेटेड व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस दौरान पीसीपीएनडीटी जिला समन्वयक महेंद्र सिंह चारण, रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सानिया तथा मारवाड़ अस्पताल के निदेशक अनिल जुनेजा मौजूद रहे।


Share This News