ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211017 WA0078 गौरव चौधरी बने रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar posts, बीकानेर। रोट्रेक्ट गौरव चौधरी को सत्र 2022 – 23 हेतु अध्यक्ष निर्वाचित किया है। रमेश इंग्लिश स्कूल में रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर की साप्ताहिक सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया।रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष प्रशांत कल्ला एवं सचिव मेहुल पुरोहित ने रोट्रेक्ट गौरव चौधरी को सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में बीकानेर की अग्रणी युवा संस्था के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहां की श्री चौधरी अपने कुशल नेतृत्व से बीकानेर की जनता एवं रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के लिए सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में एक अहम भूमिका निभाएंगे।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनय हर्ष एवं गौरव मुंधड़ा ने बताया की रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के इतिहास में चौधरी अभी तक के सबसे युवा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। रोहित पचीसिया एवं सी.ए योगी बागड़ी ने बताया कि चौधरी इससे पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला मीडिया प्रभारी एवं अग्रवाल उपहार फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष होने के साथ साथ अनेक संस्थाओं में विभिन्न पदों का निर्वहन कर चुके हैं।इस अवसर पर क्लब सदस्यों में निपुण राठी, नितेश स्वामी, गौरव अग्रवाल, प्रिन्स करनानी, कृष्णा बिनानी, सत्यम अग्रवाल, अश्लेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


Share This News