IMG 20210920 005122 17 बीकानेर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति उजागर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर-बीकानेर। आयकर विभाग अन्वेषण शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल कारोबारी के यहां सर्वे कर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की अघोषित आय का खुलासा किया है कारवाई से खलबली मची हुई है। पिछले तीन-चार साल में यह शहर की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। सर्वे में मोबाइल कारोबारी के घर में करीब पांच किलो ज्वेलरी और 35 लाख रुपए का कैश मिला है। ज्वैलरी का बाजार मूल्य करीब 3 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। करीब 18 घंटे चली कार्रवाई में कारोबारी के यहां कई अहम दस्तावेज मिले हैं। कारोबारी के व्यास कॉलोनी स्थित ठिकाने पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी, जो अगले दिन यानी शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तक चली। सर्वे के दौरान कारोबारी के जेएनवी कॉलोनी और केईएम रोड स्थित ठिकानों पर भी अधिकारियों की टीम पहुंची जहां उन्होंने कारोबारी के कंप्यूटर, लैपटॉप और सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया तो संभावित टैक्स चोरी के पत्ते खुलने शुरू हो गए।


Share This News