ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20200908 WA0076 पिता का बेटियों ने किया अंतिम संस्कार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बदलाव के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी भी बदल रही है। इसकी बानगी बीकानेर में देखी गई। बीकानेर में पिता की मौत होने पर उसकी बेटियो ने अंतिम संस्कार कर बेटे का फर्ज निभाया। सामाजिक कुरीतियों को दरकिनार कर बेटियो द्वारा पिता को मुखाग्नि देने की खबर आस-पास के चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे सराहनीय प्रयास कहते हुए बेटियो की प्रशंसा कर रहे हैं। गंगाशहर रोड छिम्पो का मोहल्ले में रहने वाले शिक्षा विभाग के कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त अम्मान चंद छिम्पा की सोमवार को मौत हो गई। उसके परिवार में 6 पुत्रियाँ है पाँच विवाहिता है छोटी पुत्री नीरू जो अविवाहित है व सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रही पिता के अंतिम संस्कार करने की बात आई तो मेडिकल छात्रा नीरू व उसकी बड़ी बहन कमला ने पिता को मुखाग्नि देने कहा। इस पर कुछ लोगो ने परंपरा की दुहाई दी, तो कुछ जागरूक ग्रामीणों ने दुखी बेटियो का हौंसला बढ़ाया। इसके गोगागेट श्मशान घाट तक अम्मान चंद छिम्पा के शव को पहुुंचाया, जहां दोनों बहिनो ने विधि संस्कारों के साथ पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। नीरू की मां का देहांत कई वर्ष पूर्व हो गया था।

भवानी जोशी


Share This News