Thar पोस्ट। बीकानेर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या। इससे पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया है। मुक्ताप्रसाद थाने के अंत्योदय नगर में किराए पर रहने वाले हनुमान सोनी 45 साल ने अपने परिवार सहित आत्महत्या कर ली है। इनमे एक युवक ने खाया विषाक्त जबकि 4 लोगों ने लगाई फांसी। पति-पत्नी सहित 3 बच्चों ने की आत्महत्या। पड़ोसियों ने किया पुलिस को सूचित। आई जी ओमप्रकाश व एसपी तेजस्वनी गौतम सहित प्रशासनिक अमला जांच में जुटा। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी व कर्ज की बात सामने आई है