Thar पोस्ट। देश में 1 अक्टूबर से अनेक बदलाव होंगे। जहां LPG Price में संशोधन रसोई के बजट में बदलाव करने वाला साबित होगा, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सीएनजी-पीएनजी की कीमतें बदल सकती हैं. इसके अलावा रेलवे ट्रेन टिकट की ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ा नियम भी रेलवे बदलने (Railway Rule Change) जा रही है, जिससे रेल यात्री प्रभावित होने वाले है. तो वहीं अगर आप नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS), यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS), अटल पेंशन योजना (APY) और एनपीएस लाइट से जुड़े हैं, तो आपके लिए भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है.
1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा। ये सीधे रसोई के बजट से जुड़ा हुआ है बीते कुछ महीनों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में तो बदलाव किया है, लेकिन 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों लंबे समय से नहीं बदली हैं. दिल्ली-मुंबई से लेकर कोलकाता-चेन्नई समेत तमाम शहरों में इस सिलेंडर का भाव आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदला था. ऐसे में इस बार यहां राहत की आस लगी है. इसके अलावा ATF, सीएनजी-पीएनजी की कीमतें भी संशोधित हो सकती हैं।
पेंशन से जुड़े नियम: यह पेंशनर्स को प्रभावित करने वाला है, जो NPS, UPS, अटल पेंशन योजना और एनपीएस लाइट से जुड़े हैं. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों यानी सीआरए की ओर से वसूले जाने वाले फीस में चेंज किया है, जो 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो जाएगा. इसके बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए अब नया PRAN खोलने पर E-PRAN किट के लिए 18 रुपये और फिजिकल PRAN कार्ड के लिए 40 रुपये चार्ज देना होगा. सालाना मेंटेनेंस चार्ज 100 रुपये प्रति अकाउंट होगा. अटल पेंशन योजना (APY) और NPS लाइट सब्सक्राइबर्स के लिए भी फीस स्ट्रक्चर आसान हुआ है और अब इन अकाउंट्स पर PRAN ओपेनिंग चार्ज और एनुअल मेंटेनेस चार्ज दोनों 15 रुपये होगा, जबकि ट्रांजेक्शन चार्ज 0 होगा.
यात्रियों को ऑनलाइन टिकट
अक्टूबर रेल टिकट की बुकिंग में धांधली रोकने के उद्देश्य से इंडियन रेलवे ने बड़ा फैसला किया है और इसके तरह 1 अक्टूबर 2025 से नियमों में बदलाव लागू करने जा रहा है. इसके तहत अगले महीने से रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट में सिर्फ ऐसे लोग ही ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार (Aadhaar) वेरिफिकेशन हो चुका है. IRCTC वेबसाइट या ऐप दोनों पर ये नियम लागू होगा. फिलहाल, यह नियम तत्काल बुकिंग पर लागू है. जबकि, कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए टाइम या प्रोसेस पहले की तरह ही लागू रहेगा.
UPI से जुड़ा ये रूल चेंज
अक्टूबर महीने की शुरुआत यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या UPI यूजर्स के लिए भी बदलाव के साथ हो रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के लिए अक्सर Phonepe, Google Pay और Paytm का यूजर हैं, तो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा किए जा रहे नए बदलाव से प्रभावित होंगे. NPCI सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले UPI फीचर्स में से पीयर टू पीयर (P2P) ट्रांजैक्शन को हटा सकता है. यूजर्स सिक्योरिटी को मजबूत कर फाइनेंशियल फ्रॉड रोकने के कदम के तौर पर ये फीचर 1 अक्टूबर 2025 से यूपीआई ऐप्स से हटाया जाएगा. 29 जुलाई के एक सर्कुलर में इस बात की जानकारी शेयर की गई थी.
बैंकों में बंपर छुट्टियां
अक्टूबर महीने में त्योहारों की भरमार है और ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी October Bank Holiday List देखकर ही घर से निकलें, कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचे और वहां ताला लटका हुआ नजर आए. दरअसल, महीने की शुरुआत दुर्गा पूजा की छुट्टी से होगी और फिर पूरे महीने में महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, महार्षि बाल्मिकी जयंती, करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठ पूजा समेत कुल 21 छुट्टियां पड़ रही हैं. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है. हालांकि, ये Bank Holiday अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग हो सकते हैं.