



Thar पोस्ट न्यूज। चार पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को केन्द्रीय जेल से धमकी देने का मामला।



जेल के एडीजीपी रूपिंदर सिंह ने बीकानेर पहुंचकर केन्द्रीय जेल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में यह बात कही। उन्होनें बताया कि एक पुलिसकर्मी की संदिग्धता प्रकरण में पाई गई है। आरोपी को जेल में मोबाइल व सिम उपलब्ध करवाई गई। जो लापरवाही की क्षेणी में आती है।
जेलों में सघन तलाशी अभियान चलाने के दिशा निर्देश भी दिए है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आठ सौ जेल प्रहरियों की भर्ती होगी। उसके बाद सुरक्षा व्यवस्था में मजबूती मिलेगी।
फिलहाल होमगार्ड व अन्य सुरक्षाकर्मियों की मदद ली जा रही है। इस मौके पर जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल व बीछवाल थानाधिकारी गोविन्द सिंह भी मौजूद रहे।
आज केंद्रीय जेल से सीएम भजन लाल शर्मा को धमकी मिलने का मामला सामने आया। जिसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई।धमकी के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद केंद्रीय जेल में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
तलाशी अभियान के बाद आरोपी आदिल गिरफ्तार कर लिया गया। आदिल से मोबाइल भी बरामद हुआ है। बीकानेर जेल और पुलिस की संयुक्त रूप से कार्यवाही की हैं।

जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने कहा कि कैदी कि मानसिक हालत ठीक नहीं है। पहले भी नस काटने की कोशिश कर चुका है। यह बताया जा रहा है कि आरोपी आदिल को पाली से बीकानेर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है।