ताजा खबरे
बीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमान
IMG 20250527 111414 बीकानेर में गैंग रेप, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के सदर थाना इलाके में तीन युवकों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को जबरन घर से उठाकर कार में ले गए और पूरी रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बुधवार सुबह पीड़िता को कैफे के बाहर छोड़ आरोपी फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने जानकारी दी कि मंगलवार रात पीड़िता घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी कमल, हिमांशु और भानु वहां पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही उसे कार में डालकर श्रीगंगानगर चौराहे के पास एक कैफे में ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक अगले दिन सुबह कैफे से बाहर निकालते समय तीनों ने धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट व बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Share This News